नगर निगम की पर्ची पर अन्य जनपदों व राज्यों से आने वाले ट्रक ड्राइवरों से की जा रही अवैध वसूली,नहीं देने पर करते हैं बदसलूकी
1 min readअयोध्या


नगर निगम की पर्ची पर ट्रक ड्राइवरों से बाईपास ओबर ब्रिज के नीचे हो रही अवैध वसूली व की जाती है बदसलूकी
अयोध्या जनपद की छवि धूमिल करने पर लोग अमादा
बताते चलें कि लखनऊ व गोरखपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जब रायबरेली व सुल्तानपुर की तरफ घुमाकर जाने वाले बड़े लोडिंग वाहनों पर जबरियन नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा जबरदस्ती व अभद्र तरीके से की जा रही अवैध वसूली ट्रक ड्राइवरों से करते हैं अभद्रतापूर्ण व्यवहार, राम नगरी , अयोध्या धाम का नाम नगर निगम कर रहा रोशन
वही जनपद के पत्रकारों को ट्रक ड्राइवरों ने वार्ता के दौरान बताया कि रायबरेली व सुल्तानपुर ओवर ब्रिज के नीचे बैठे लोगों के द्वारा बड़े वाहनों को रुकवाया जाता है और जबरदस्ती 150,200,300 रुपये प्रति बड़े वाहनो से रंगबाजी के साथ की जा रही वसूली
साथ-साथ ट्रक ड्राइवरों ने यह भी बताया कि पैसा देने से मना करने पर मारपीट और गाली गलौज करने पर लोग उतारू हो जाते हैं।
अब देखने की बात है कि अयोध्या पुलिस प्रशासन व नगर निगम अधिकारियों के द्वारा इस अड़ियल रवैए के कर्मचारियों के ऊपर क्या कार्रवाई की जाती है या फिर मामले पर की जाती है लीपापोती
ब्यूरो रिपोर्ट
