February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नागपीठ गहनाग का अंतर्जनपदीय वार्षिक बडा मेला सकुशल सम्पन्न, लाखों लोग हुए शामिल

1 min read
Spread the love

गहनाग मेला सकुशल सम्पन्न ,लाखों लोग हुये शामिल

अमानीगंज अयोध्या


जिले के अमानीगंज विकास खण्ड के गहनाग गांव में स्थित प्रसिद्ध नागपीठ गहनाग का अंतर्जनपदीय वार्षिक बडा मेला सकुशल सम्पन्न हो गया नागपंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को लगने वाले इस मेले में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया हजारों की संख्या में बडे वाहनों से दूर दूर से आये लोग लाइन में लगकर दर्शन पूजन कर रहे थे विभिन्न जनपदों से आये दुकानदार दो दिन पहले ही पहुंच चुके थे मेले में लकड़ी और लोहे के सामनों की बिक्री ज्यादा रही।मेले में स्वयं सेवी संस्थाओं निरंकारी मिशन रूदौली, डा बंगाली रामनगर, आदि के तरफ से सेवा व जलपान कैम्प लगाया गया।मेले में एक लाख से अधिक लोगों ने दर्शन पूजन किया ।
मेले की सुरक्षा में लगा रहा प्रशासनिक अमला
गहनाग मेले की सुरक्षा व्यवस्था में बडे पैमाने पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया था इसके साथ डेढ कम्पनी पीएसी अग्नि समन दस्ता दो दर्जन महिला पुलिस बीस सब इन्स्पेक्टर दिन भर लगातार लगे रहे पांच स्थानों पर बैरियर लगाकर रूट चेन्ज किया गया था खोया पाया कैम्प मे तीन दर्जन बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया।पुलिस के अनुसार 18 स्थानों पर प्वाइंट बना कर पुलिस को तैनात किया गया था मेले के सकुशल निपटने पर प्रशासन ने राहत की सांश ली इस मेले में पास पडोस के जिलों से भारी भीड़ जमा हो जाती है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से आए श्रद्धालुओं ने लगाया सेवा कैंप
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से 22 श्रद्धालुओं का जत्था गहनाग मंदिर पर दर्शन के लिए दो दिन पहले से ही पास में स्थित रामनगर चौराहे पर पहुंचा एक दर्जन महिला और 10 पुरुषों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामनगर चौराहे पर कैंप लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया दिलीप कुमार बंगाली के नेतृत्व में निशुल्क दवा इलाज का कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से मेले में चलाया जाता रहा है 24 परगना से आए संतु मजूमदार अंजलि मंडल गौरंगू दास आरती दास कबीर मंडल शिखा राय मीनाक्षी आदि लोगों ने सेवा कैंप में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *