विकास करने वाला ब्लाक मुख्यालय बल्दीराय खुद विकास से कोसो दूर, तो क्या होगा ग्राम पंचायतों का हाल
1 min readक्षेत्र का विकास करने वाला ब्लाक मुख्यालय बल्दीराय खुद विकास से कोसो दूर
कार्यालय के सामने भरा बरसात का पानी
मुख्यालय पर नही है जलनिकासी की कोई व्यवस्था
मुख्यालय पर बनी नालिया चोक
बल्दीराय सुलतानपुर
ब्लॉक मुख्यालय बल्दीराय का बुरा हाल है क्षेत्र का विकास करने वाला ब्लॉक मुख्यालय खुद विकास से कोसों दूर है
खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने बरसात का पानी भरा हुआ है मुख्यालय पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है मुख्यालय पर बनी नालियां चोक हो चुकी हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों को ब्लॉक मुख्यालय की दुर्दशा पर कोई फिक्र नहीं है
आज मुख्यालय पर सात आठ सफाई कर्मी आस पास की घास छीलते नजर आए लेकिन चोक हुई नाली जिससे जल निकासी की व्यवसथा सृदृढ हो उसे साफ नही किया गया
नाली पिछले दो वर्ष से भरी पड़ी है लेकिन ब्लाक मुख्यालय पर दर्जनो सफाई कर्मी होते हुए भी नाली की सफाई पर ध्यान किसी का नही गया
फिलहाल ब्लाक मुख्यालय पर विकास के नाम पर प्रति वर्ष खेल खेला जा रहा है लेकिन खुद का विकास कर पाना मुश्किल हो गया है
जिम्मेदारो का कहना है चोक हुई नाली की सफाई करवा कर जल निकासी की व्यवस्था सुलभ कराई जाएगी

