ग्राम समाधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लोगों की सुनी गई समस्याएं
1 min readग्राम पंचायत बकचुना में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस,लोगों की सुनी गई समस्याएं
मिल्कीपुर अयोध्या
शासन की नई पहल से ग्रामीणों को मिलेगा त्वरित न्याय के फरमान पर ब्लॉक स्तर से लेकर तहसील अस्तर तक भागदौड़ मच गई है। बताते चलें कि नवागत जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह द्वारा अयोध्या में नियुक्त होने के बाद एक शासनादेश जारी किया था जिसमें कहा था कि गांव के समस्या व समाधान के लिए ग्राम समाधान दिवस पर त्वरित निस्तारण का फरमान जारी किया था। और कहा था कि ग्राम पंचायत सचिवालय पर रोस्टर के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को 10 से 12 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही ग्राम स्तरीय समस्या का त्वरित निस्तारण हो जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लॉक- तहसील व जिला स्तर पर भाग दौड़ से बचना व अनावश्यक खर्च से बचत होगी। जिलाधिकारी द्वारा जारी दिशा निर्देश के बाबत में ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को हर ग्राम पंचायत में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है आज के दिन ग्राम पंचायत बकचुना में ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें 15 शिकायतें आई थी। तीन का निस्तारण कर दिया गया है बाकी टीम गठित कर दी गई है जल्द ही निस्तारण कर दिया जाएगा। इस मौके पर अजय कुमार एडीओ एजी, शिवकरन रोजगार सेवक, डाली मोरिया एनम, कांती देवी मिनी आंगनवाड़ी, तेजवती आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रेनू सिंह आशा बहू, सुनील कुमार राय सफाई कर्मी, शिवकुमार श्रीवास्तव कोटेदार आदि ग्रामवासी लोग मौजूद रहे।

