February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकारी जमीन में लगे पेड़ काटने के आरोप में पांच माह बाद केस दर्ज

1 min read
Spread the love

अयोध्या
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के कैल गांव में सरकारी जमीन पर लगे पेड़ काटने के मामले में लेखपाल की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एक ग्रामीण ने फरवरी में एसडीएम को सरकारी जमीन पर लगे पेड़ काटने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। एसडीएम ने लेखपाल से आख्या मांगी थी।रिपोर्ट तहसील से होकर थाने तक घूमती रही।अंततः मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत हुई तो रविवार की देर रात लेखपाल आकाश सिंह की तहरीर पर 10 हरे सरकारी पेड़ काटने के मामले में कैल निवासी सलीम के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *