हनुमानगढ़ी के संत राजू दास से की गई टिप्पणी पर डीएम नाराज होकर हटाया सुरक्षा गार्ड,सुरक्षा लेकर लोगों का प्रताड़ित करने का उद्देश्य : डीएम
1 min readअयोध्या
हनुमानगढ़ी के संत राजू दास से की गई टिप्पणी पर डीएम नितीश कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य सुरक्षा प्राप्त कर लोगों को प्रताड़ित करना है। सुरक्षा समिति की बैठक में उनकी सुरक्षा पर विचार किया गया था। आपराधिक इतिहास खोजा गया तो बड़ा आपराधिक इतिहास मिला। सन् 2013, 2017 और 2023 में इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।
कहा कि वह कभी अयोध्यावासियों को गाली देते हैं तो कभी प्रशासन को। यह ठीक नहीं है। उनसे कहा भी था कि आचरण ठीक रखना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से या सामूहिक रूप से किसी को गाली नहीं दी जा सकती है। वह ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जिससे सुरक्षा प्राप्त हो। इसीलिए उनकी सुरक्षा हटाई गई।

