दबंगो ने अधिवक्ता पर किया हमला, लीपापोती पर जुटी एसएसपी नैय्यर की कोतवाली नगर पुलिस
1 min readदबंगो ने अधिवक्ता पर किया हमला, लीपापोती पर जुटी एसएसपी नैय्यर की कोतवाली नगर पुलिस
अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन को सौंपा सैकड़ो अधिवक्ताओं द्वारा प्रस्तावित ज्ञापन, आक्रोशित हुआ अधिवक्ता समाज
अयोध्या
मामला जनपद के थाना कोतवाली के उसरु क्षेत्र से जुड़ा है शिकायतकर्ता ने हमारे व्युरो को बताया कि वह विजय कुमार सिंह पुत्र श्री रामचन्द्र सिंह निवासी उसरू थाना कोतवाली नगर के निवासी हैं शिकायतकर्ता के भाई नागेन्द्र कुमार सिंह ने उसरु में ही उनके मकान के निकट एक प्लाट लगभग एक दशक पूर्व खरीदा जिस पर क्षेत्र के कुछ आपराधिक तत्व जो भूमाफिया और दबंग है अवैध कब्जा करना चाहते हैं दिनांक 11 जून 2024 को समय लगभग 7.30 बजे शाम जब शिकायतकर्ता के भाई नागेन्द्र कुमार सिंह उनसे मिलने व अपना प्लॉट देखने उनकें घर आये थे तब दबंग राजेश श्रीवास्तव, कान्तीलाल, मुकेश पुत्रगण हरिप्रसाद व रोहित श्रीवास्तव अपने 3-4 अज्ञात साथियो के साथ आये और शिकायतकर्ता के भाई से गाली गलौज करते हुए उन्हे जमीन पर गिरा कर मारने पीटने लगे शिकायतकर्ता ने जब दबंगो का विरोध किया और बीच बचाव करने लगा तो दबंगो द्वारा शिकायतकर्ता को भी मारते पीटते हुए मां बहन की गंदी गंदी गालियां दिया और दबंगो ने शिकायतकर्ता का कालर पकड कर गालियाँ देते हुए थप्पडो से मारा पीटा ,आस पास के लोग इकट्ठा होने लगे तो दबंग शिकायतकर्ता व उसके भाई को जान से मार डालने की धमकी व गालियां देते हुए भाग गये, शिकायतकर्ता ने मामले मे थाना कोतवाली नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही दबंगो के खिलाफ नही हो सकी है

