फैजाबाद में भाजपा की हार पर फीडबैक देने गए थे, मीटिंग के बाद बिना गनर हनुमानगढ़ी लौटे राजू दास
1 min readअयोध्या में 2 मंत्रियों के सामने DM से भिड़े पुजारी राजूदास
फैजाबाद में भाजपा की हार पर फीडबैक देने गए थे, मीटिंग के बाद बिना गनर हनुमानगढ़ी लौटे राजू दास
अयोध्या में भाजपा की हार सुर्खियों में है। अब हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास की दो मंत्रियों के सामने डीएम अयोध्या से हॉट-टॉक हो गई। हालात ऐसे बने कि डीएम अयोध्या नीतीश कुमार ने राजू दास की सुरक्षा में तैनात गनर को वापस ले लिया।
दरअसल, गुरुवार रात 11 बजे सरयू अतिथि भवन में हार की समीक्षा के विधायक, मेयर और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। योगी कैबिनेट के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह भी वहां मौजूद थे। अपना फीडबैक देने पुजारी राजू दास भी वहां पहुंचे।
डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरन नैय्यर भी मौजूद थे। यह दोनों अधिकारी पुजारी राजू दास की ओर वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने से पहले से खफा थे।
राजू दास ने फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार की वजह अफसरों की लापरवाही बता दी। सूत्रों के मुताबिक, सीधे डीएम को टारगेट करके वह बोले। इस पर डीएम नितिश कुमार नाराज हो गए। इसके बाद पुजारी से उनकी बहस हो गई। उन्होंने राजूदास के पास बैठने से इनकार कर दिया।
इसके ठीक बाद राजूदास के पास मौजूद एकमात्र गनर को वहीं से वापस बुला लिया गया। राजू दास को बिना गनर रात में हनुमानगढ़ी लौटना पड़ा। पुजारी राजू दास ने बताया- पहले उनके बाद कुल 3 गनर थे। 2 को चुनाव के बाद हटा लिया गया था। एक बचा हुआ गनर हॉट-टॉक के बाद हटा लिया गया।
प्रशासनिक अफसरों को अपशब्द कहने से शुरू हुआ विवाद
डीएम और राजू दास के बीच कहा-सुनी के इस वाकया की असली शुरुआत लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही हो गई थी। मीडिया से बात करते हुए राजू दास ने एक इंटरव्यू में अयोध्या की हार के पीछे प्रशासनिक अफसरों को दोषी करार दिया था।
घेराबंदी करते हुए उन्होंने अफसरों को अपशब्द कहे। यह वीडियो वायरल होने के बाद डीएम और एसएसपी अयोध्या नाराज चल रहे थे।

