पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश
1 min readलखनऊ
पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश

30 जून तक सभी लाभार्थियों के खाते में पहुंच जाए पहली तिमाही की पेंशन: मुख्यमंत्री
नए वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही की वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन तथा कुष्ठावस्था पेंशन को लेकर निर्देश
अभियान चलाकर नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जाए
वर्तमान में 55.68 लाख वृद्धजनों, 33.54 लाख निराश्रित महिलाओं और 10.40 लाख दिव्यांगजनों को हर माह ₹1000 की धनराशि पेंशन के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है
11,551 कुष्ठ पीड़ितो को मासिक ₹3000 की पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है
