February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

11 जून को प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद, मां गंगा की आरती और ‘आभारी-काशी’ जनसभा प्रस्तावित

1 min read
Spread the love

वाराणसी

11 को काशी आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद, गंगा आरती और ‘आभारी-काशी’ जनसभा प्रस्तावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मत देने के लिए 11 जून को काशी के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। पीएम बरेका ग्राउंड में आभार काशी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें 50 हजार से ज्यादा काशी वासियों को संबोधित करेंगे। तीसरी बार काशी से जीत के बाद उनसे संवाद करेंगे और भविष्य की योजनाएं भी गिनाएंगे।
देश के प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद नरेंद्र मोदी के काशी दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीएम के आगमन का अभी आधिकारिक प्रोटोकॉल तो नहीं आया लेकिन प्रारंभिक सूचना पर सरकारी मशीनरी सक्रिय हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के आने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा नेता आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। एसपीजी की एक टीम वाराणसी पहुंच गई है, जो आज बरेका में कार्यक्रम स्थल से लेकर पीएम के रूट का निरीक्षण करेगी।

गंगा आरती और काशी विश्वनाथ जाएंगे पीएम

पीएम के कार्यक्रम में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन समेत एक जनसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *