February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोशल मीडिया पर भाजपा नफरत फैला रही है :- पवन पांडे

1 min read
Spread the love

अयोध्या
अयोध्या में भाजपा की हार पर सोशल मीडिया पर चल रहे अयोध्यावासियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़के सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे कहा,अयोध्या जाना प्रसाद ना लेना, अयोध्या जाना पानी न पीना, अयोध्या में खाना ना खाना, अयोध्यावासी किसी को न्योता नहीं दे रहे हैं, भगवान राम न्योता नहीं दे रहे हैं कार्ड नहीं बांट रहे हैं जिसको आना होगा वो सौ बार अयोध्या आएगा राम लला का दर्शन करने के लिए, अयोध्यावासियों ने भाजपा को हरा दिया, बहुत अच्छा काम किया, अयोध्या ठगी गई है, अयोध्या लूटी गई है, जो फेसबुक पर तिलमिला कर लिख रहे हैं अभी उनका मकान टूटा होता पूरा खानदान रो रहा होता, भाजपा सोशल मीडिया पर नफरत फैला रही है, राम की धरती पर राम की प्रजा के खिलाफ अनर्गल प्रलाप हो रहा है, यह सभी भाजपा के लोग कर रहे हैं, वोट मांगेंगे राम के नाम पर और राम की प्रजा को अपशब्द कहेंगे, जो राम की प्रजा का अपमान करेगा वह भगवान श्री राम का अपमान कर रहा है, उनको प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे, प्रभु राम अपनी प्रजा का बहुत सम्मान करते थे, जो राम की प्रजा को गाली देगा जो राम की प्रजा का अपमान करेगा जो अयोध्या की धरती का अपमान करेगा जो अयोध्यावासी का अपमान करेगा उसको प्रभु श्रीराम माफ नहीं करेंगे, 2027 में भगवान श्रीराम सुपड़ा साफ करेंगे, 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *