शहर के बस स्टेशन परिसर में प्रौढ़ का मिला शव
1 min readसुल्तानपुर

आज शनिवार सुबह बस स्टेशन परिसर में एक प्रौढ़ व्यक्ति का शव मिला है ।सूचना पर पुलिस पहुंच गई ।आसपास के लोगों ने बताया कि वह बस स्टेशन परिसर में अंडरवियर औऱ शर्ट पहनकर एक बैग लेकर आया था और पंखे के नीचे सो रहा था। सोते समय कब उसकी जान निकल गई यह किसी को नहीं मालूम ।।पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी है । शव को कब्जे में लेने के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। यात्री के पास एक खाली पिट्ठू बैग मिला है और हवाई चप्पल। स्टेशन इंचार्ज नानूराम सरोज ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो
