योग गुरु स्वामी महेश योगी ने दो माह में लगाएं कपालभाति प्राणायम के 60 लाख स्ट्रोक
1 min readअयोध्या
योग गुरु स्वामी महेश योगी ने दो माह में लगाएं कपालभाति प्राणायम के 60 लाख स्ट्रोक
- 60 लाख स्ट्रोक कपालभाति प्राणायाम करने का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
- 1980 घंटे में लगभग 1 करोड़ 51 लाख स्ट्रोक कपालभाति करने का कठोर दृढ़ संकल्प ।
अयोध्या के सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के लोकप्रिय संत, हठयोगी महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दो माह में कपालभाति प्राणायाम के 60 लाख स्ट्रोक लगाए है। 2 अप्रैल 2024 से भोजन का त्यागकर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे है। यह साधना सितंबर 2024 यानी छह माह तक चलेगी।
स्वामी जी ने शुक्रवार को दो माह यानि 60 दिन की अनवरत साधना पूर्ण कर 60 लाख कपालभाति करने का एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया हैं। छह माह चलने वाली साधना में एक करोड़ 51 लाख स्ट्रोक कपालभाति का करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। महेश योगी प्रतिदिन 11 घंटे साधना कर रहे है। छह माह में 1980 घंटे अनवरत साधना करने का संकल्प लिया है।
भारत के चारों दिशाओं में चार दिव्य योग धाम
स्वामी महेश योगी ने हनुमान जी का आशिर्वाद लेकर 22 नवंबर 2022 को सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में अयोध्या के वरिष्ठ संत जनों की उपस्थिति में 2036 तक भारत के चारों दिशाओं योग धाम की स्थापना का संकल्प लिया था। स्वामी महेश योगी ने बताया “पश्चिम भारत गुजरात में रूद्र धाम, उत्तर भारत जम्मू कश्मीर में हनुमत धाम, दक्षिण भारत केरल में रामेष्ठ धाम तथा पूर्वी भारत मेघालय में पिगाक्ष धाम स्थापित करेंगे। इसके अलावा अयोध्या में इन सभी योगपीठ के केंद्र के रूप में ब्रह्मर्षि वशिष्ठ योगपीठ की स्थापना करेंगे।
2036 में पांच संकल्प को पूरा करेंगे
स्वामी महेश योगी ने बताया कि संकल्प को पूरा करने के लिए पांच अनुष्ठान का भी संकल्प लिया है। जिसमें 11 दिवस तक अनवरत कपालभाति करने का भी संकल्प है। जिसका आयोजन सितंबर 2024 राजधानी दिल्ली में होना सुनिश्चित है। दिल्ली में महेश योगी अनवरत दिन – रात 11 दिवस तक ( यानी 264 घंटे ) लगातार लगभग 21 लाख स्ट्रोक कपालभाति के लगाएंगे। जिसकी तैयारी छह माह पहले 2 अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया गया है।
भोजन त्याग कर 11 घंटे कर रहे प्राणायाम
महेश योगी सितंबर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अभ्यास शुरू कर दिया है। इस दौरान महेश योगी भोजन का त्याग कर अनवरत कपालभाति की कठोर हठ योग साधना कर रहे हैं।
कई कीर्तिमान बना चुके महेश योगी
योग, कला, साहित्य व अध्यात्म के क्षेत्र में पहले भी महेश योगी ने अनेकों आश्चर्य जनक विश्व कीर्तिमान बनाकर विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया है। जिसमें अनवरत 76 घंटे तक योग मैराथन करने का विश्व रिकॉर्ड, अनवरत 51 घंटे कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड, एक घंटा 15 मिनट शीर्षासन में कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड, अयोध्या मां सरयू की गोद में लगातार 2378 बार डुबकियां लगाने का विश्व रिकॉर्ड, चित्रकला के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड, अब तक 11000 चित्रों का सृजन करने का रिकॉर्ड तथा दिव्य भारत गौरव ग्रंथ एवं भारत ऋषि ज्ञान एनसाइक्लोपीडिया के लेखन कार्य जैसे अनेकों विशिष्ठ कीर्तिमान महेश योगी जी के नाम से दर्ज हैं।
स्वामी महेश योगी
सिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या 9792672061