February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मायके वालों ने लगाया आरोप, जहर खिलाकर नई नवेली दुल्हन को ससुराल वाले ने उतरा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

सोहावल/अयोध्या

जनपद अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटरौली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है पीड़ित राम मोहन की पुत्री का विवाह 12/03/2024 को मनीष के साथ हुआ था पूरे भग्गू सिंह मौजा कुन्दुर्खा खुर्द के 13/03/2024 को राम मोहन की पुत्री विदा होकर ससुराल गई और वहां पर दो दिन रहने के बाद अपने मायके यानी अपने पिता के घर आयी और 27/03/2024 को पुनः विदा होकर ससुराल गई ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं थे क्योंकि पीड़ितपक्ष राम मोहन के पांच पुत्रियां होने के कारण मोटरसाइकिल व अंगूठी नहीं दे सका इस बात को लेकर ससुराल वालों द्वारा लगातार शादी के दूसरे दिन से ही पीड़ित राम मोहन की पुत्री को प्रताड़ित करते थें इस बात को पीड़ित राम मोहन की पुत्री कुसुम ने अपने पिता राम मोहन से बतायी थी इसी बात को लेकर ससुराल वालों द्वारा फोन पर राम मोहन से कहा भी गया था कि आपने लड़के की शादी में मोटरसाइकिल व बहुत से सामन पाये हो वही दे देते तब पीड़ित राम मोहन ने कहा एक महीने का समय दो मै इन्तजाम कर दूंगा लेकिन इतना कहने के बावजूद भी ससुराल वालों ने 29/03/2024 को समय लगभग 9 बजे दिन पीड़ित राम मोहन के मोबाइल पर फोन किया कि आपकी लड़की की तबियत खराब है जल्द फैजाबाद हास्पिटल पहुंचो जब राम मोहन फैजाबाद हास्पिटल पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि लड़की को जहर खिलाया गया है जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गई पीड़ित राम मोहन ने उसी दिन एक प्रार्थना पत्र ससुराल वालों के खिलाफ थाना रौनाही में दिया दिए गए प्रार्थना पत्र पर रौनाही पुलिस ने अधिकतम कार्रवाई करते हुए धारा 498-ए, 304-बी, में मनीष रंगई सझिला भगवान दीन के ऊपर मुकदमा दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *