October 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रतापगढ़। एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जीआईसी कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं मुस्तैदी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा एमएलसी चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *