October 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुराने सरकारी अस्पताल से 15 लाख का सामान चोरी, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

पुराने सरकारी अस्पताल से 15 लाख का सामान चोरी, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई, क्षय रोग निवारण केंद्र से एक्सरे मशीन सहित कई उपकरण हुए थे चोरी,

धौलपुर,
धौलपुर के पुराने सरकारी अस्पताल स्थित जिला क्षय रोग निवारण केंद्र से करीब 15 लाख रुपये के उपकरण चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और तलाश के बाद 22 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस आरोपियों से चोरी की घटना के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने पुराने सरकारी अस्पताल स्थित जिला क्षय रोग निवारण केंद्र को निशाना बनाया था। चोर केंद्र से एक्सरे एक्सपोजर मशीन, एक्सरे पावर कंट्रोल, एक्सरे कॉपर प्लेट, एसी, स्टेब्लाइजर, आठ बैटरियों वाला ऑनलाइन यूपीएस और फेस पावर केबल सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह मीना की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *