October 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रिज्म सीमेंट ने राजमिस्त्रियों को उपहार देकर किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

बारुन।

मिल्कीपुर क्षेत्र के खिहारन गांव में शुक्रवार शाम को राकेश जायसवाल के परिसर में राजमिस्त्रियों का सम्मेलन हुआ। उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण की विधियों और सावधानियों पर जानकारी दी गई। प्रिज्म सीमेंट कंपनी के टेक्निकल मैनेजर अनुराग मिश्रा ने M20 कंक्रीट तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि कॉलम और छत में एक हिस्सा सीमेंट, डेढ़ हिस्सा मौरंग और तीन हिस्सा गिट्टी (70 प्रतिशत 20 एमएम, 30 प्रतिशत 10 एमएम) का उपयोग करें। निर्माण के बाद 7 से 10 दिन तक तराई जरूर करें।
सम्मेलन में प्रिज्म कंपनी ने ‘सपना लॉयल्टी प्रोग्राम’ के तहत 32 राजमिस्त्रियों को सम्मानित किया। अशोक कुमार को फ्रिज, बाबूराम मौर्य को वॉशिंग मशीन और चार मिस्त्रियों रामदेव मौर्य, संजय कुमार, राजेश कुमार, सदानंद को कूलर मिले। इसके अलावा गैस चूल्हा, मिक्सर, सीलिंग फैन, प्रेशर कुकर, टॉर्च, डिनर सेट, किचेन सेट समेत कई अन्य पुरस्कार राज मिस्रियों को बांटे गए।
कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजन सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और अपना नया प्रोडक्ट ‘प्रिज्म चकाचक पीओपी’ भी लॉन्च किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक व्यवसाई राकेश जयसवाल, विपणन अधिकारी कुलदीप नारायण पांडेय, तकनीकी अधिकारी आशुतोष पटेल, रामनारायण, प्रिज्म चकाचक पीओपी के विपणन अधिकारी अभिषेक विश्वकर्मा, शैलेश जायसवाल, तथा शोभा मिस्त्री, गोली यादव, श्याम बिहारी मौर्य, लालबाबू मौर्य, मनीष जायसवाल, जगदीश कुमार, राम बहाल मौर्य, संदीप यादव, सुड्डू यादव, विनोद यादव पप्पू समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *