February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गांव में सामूहिक चोरी से क्षेत्र में मचा हड़कंप,पूर्व में भी हुई थी सामुहिक चोरी का नहीं हुआ खुलासा, दूसरी बार कई घरों को बनाया निशाना

1 min read
Spread the love

सामूहिक चोरी से क्षेत्र में मचा हड़कंप
पूर्व में हुई सामुहिक चोरी का नहीं हुआ खुलासा दूसरी बार कई घरों को बनाया निशाना
ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया तो चोरों ने ग्रामीणों झोंका फायर ग्रामीणों में दहशत का माहोल
दोस्तपुर/ सुलतानपुर
मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत सहगिंया गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर बीती रात दिनांक -06-04-2024 को रात्रि के समय 12:00 से 3:30 बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम देते रहे। किसी के ताला टूटा तो किसी के घर बॉक्सा आलमारी तोड़ एक के बाद एक करके पांच घरों (1)अनिल कुमार सिंह पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह,(2)सन्दीप प्रजापति पुत्र रामजीत, (3)प्रविन्द कुमार पुत्र रघुनंदन सिंह (4) मित्रसेन सिंह पुत्र राम सनमुख सिंह (5)पवन तिवारी पुत्र स्व.रामतीरथ तिवारी के घर में चोरी घटना को अंजाम देते रहे, ग्राम पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे को नीचे कर दिया जिससे विडियो व फोटो कैमरे में कैद न हो सकें, हल्ला गुहार सुन कर ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ाया फायरिंग करते हुए फरार हो गए जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये गहने उठा ले गए हैं। चोरों की संख्या पांच से आठ बताया जा रहा है। सूचना थाना अध्यक्ष राम अशीष उपाध्याय दोस्तपुर के द्वारा मौके पर पहुंच कर जानकारी लिया और (1)आकाश वर्मा पुत्र रामभवन वर्मा (2)अंकित वर्मा पुत्र प्रेमचन्द वर्मा निवासी कैथी जलालपुर चोरों को हिरासत में लिया उसके बाद क्षेत्र अधिकारी कादीपुर विनय गौतम पहुंचे और जानकारी प्राप्त कर हुए,कई टीम घटना का खुलासा करने के लिए लगा दिया है।,
पूर्व में हुई करोड़ रुपए की सामुहिक चोरी की घटना
यहां घटना भी कुछ इसी प्रकार से हुआ दिनांक 28/12/2022 को समय 1:30 से 2:30 तक चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया उस दौरान चोरी लगभग एक करोड़ रुपए की चोरी की घटना हुई थी, जिनमें तीन (1)धीरज सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह (2) समर बहादुर सिंह पुत्र स्व.सन्तबक्स सिंह (3)सिबेक सिंह पुत्र अशोक सिंह घरों में चोरी हुई थी जिसका खुलासा नहीं हुआ।जिसका अंजाम सहगिया गांव की जनता को दूबरा अपने घरों में चोरी कराकर चुकाना पड़ रहा है, आखिर क्यूं जनता की सुरक्षा के लिए ढेरों इंतजाम, तो चोरों पर क्यूं नहीं लगाम,दो बार चोरी खुलासा क्यूं नहीं? पुलिस ने की लोगों को किया गिरफ्तार कर रही पुछताछ।

वही उक्त प्रकरण में थाना अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त करना चाहता था सीयूजी स्विच ऑफ बता रहा है ।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *