श्री क्षत्रिय युवक संघ राजस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्राथमिक शिविर का महारानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कालेज बाँदा जमालपुर मे हुआ शुभारंभ
1 min readश्री क्षत्रिय युवक संघ राजस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्राथमिक शिविर का महरानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कॉलेज बाॅंदा जमालपुर में हुआ शुभारंभ
जमालपुर बाॅंदा 6 अप्रैल
सम्पूर्ण भारत वर्ष में किशोरों तथा नवयुवकों में संस्कार निर्माण के लिए समर्पित श्री क्षत्रिय युवक संघ राजस्थान द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 से 23 वर्ष के किशोरों तथा नवयुवकों के सुसंस्कार सृजन के लिए आज के समय में सर्वाधिक उपयोगी संस्कार शाला (प्राथमिक शिविर) का शुभारंभ महरानी लक्ष्मी बाई आवासीय इंटर कॉलेज जमालपुर बाॅंदा में दिव्यता के साथ हुआ। इस अवसर पर राजस्थान से पधारे प्रधान प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह जिला पाली ने अवगत कराया कि शिविर में लगभग 75 किशोर तथा नवयुवा स्वालंबन, राष्ट्रप्रेम, सनातन संस्कृति, शिष्टाचार, एकता,नेतृत्व, त्याग, वीरता, सामूहिकता, शौर्य, साहस तथा नेतृत्व आदि गुणों को आत्मसात करने की साधना करेंगे जिससे राष्ट्र के क्षमतावान नागरिकों का निर्माण हो सके। इस अवसर पर प्रशिक्षकों में जयपुर से श्याम सिंह, जालौर से माधो सिंह, नागौर से परमेन्द्र सिंह तथा जैसलमेर से भानुप्रताप सिंह ने बच्चों को जीवन के विभिन्न आयामों का अभ्यास कराते हुये सुसंस्कारों के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, सबल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, एस के सिंह, हरिशरण सिंह, कमलेश सिंह, गोविन्द सिंह कछवाह, बी एन सिंह, डा० इन्द्र वीर सिंह, डा० देवी सिंह, राकेश सिंह गौर, अजय सिंह, प्रशांत सिंह आदि उपस्थित रहे। चार दिनों तक चलने वाले इस शिविर का समापन 9 अप्रैल 2024 को होगा।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
