दीपोत्सव-2026 की तैयारी तेज, डीएम-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण
1 min readअयोध्या दीपोत्सव-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न प्वाइंटों पर नियुक्त पुलिस बल और व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों को परखा गया।
अधिकारियों ने संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र को जोन एवं सेक्टरों में विभाजित करने, रूट डायवर्जन, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी कर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

