अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के होली मिलन समारोह में कलाकरों ने फाग, होली गीत तथा आल्हा की शानदार प्रस्तुतियों द्वारा जनसमुदाय का मन मोह लिया- शैलेन्द्र सिंह गौतम ने सभी के साथ खेली फूलों की होली
1 min readअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बाॅंदा के होली मिलन समारोह में कलाकरों ने फाग, होली गीत तथा आल्हा की शानदार प्रस्तुतियों द्वारा जनसमुदाय का मन मोह लिया- शैलेन्द्र सिंह गौतम ने सभी के साथ खेली फूलों की होली
बाॅंदा, 29 मार्च
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आज तिंदवारी रोड बाॅंदा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बाॅंदा चित्रकूट आर के सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक, डा० दिनेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी प्रतिनिधि अजय सिंह, जयराम सिंह, कैप्टन एस वी सिंह राठौर, रामेन्द्र सिंह चौहान, मान सिंह, ई० ओम प्रकाश मसुरहा, संतोष कुमार, वीरेन्द्र सिंह, श्याम सिंह एडवोकेट, एस के सिंह, शिवमंगल सिंह गौर, पतिराखन सिंह चंदेल, अरिमर्दन सिंह, बी एन सिंह, रणविजय सिंह, शक्ति सिंह तोमर, गोविन्द सिंह कछवाह, सुरेन्द्र सिंह, देशराज सिंह, प्रशांत सिंह भदौरिया, डा० देवी सिंह, श्री राम एडवोकेट, अजय सिंह खंगार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अजय सिंह गौर, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा नरेन्द्र सिंह परिहार एवं समस्त पूर्व सैनिक बंधुओं सहित शैलेन्द्र सिंह गौतम एवं बृजेन्द्र सिंह गौतम ने भारतमाता तथा राष्ट्र नायक महराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया तथा सभी ने गुलाब की पंखुड़ियों के एवं गीत संगीत के साथ होली खेली। होली मिलन समारोह के संचालक डा० इन्द्र वीर सिंह ने सर्वप्रथम छेदी लाल पाठक को मंच पर आमंत्रित किया जिन्होंने होली गीतों, राई गीत, फाग गायन तथा बुंदेलखंडी आल्हा द्वारा पूरे वातावरण को होलीमय कर दिया। इस अवसर पर वीर भूमि महोबा से पधारी दीक्षा एवं प्रदीक्षा की जोड़ी ने अपनी अदभुत गायन शैली द्वारा दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इन दोनों बहनों ने होली गीत के साथ साथ आल्हा गायन, चौकड़िया की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एडवोकेट श्री राम तथा राष्ट्रीय कलाकार रमेश पाल ने भी अपनी गायन प्रस्तुतियों द्वारा शानदार शमां बाॅंधा। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्य पाल सिंह “दरोग़ा जी” को याद किया गया तथा समारोह के अंत में मेजबान शैलेन्द्र सिंह गौतम “सोनू भैया” ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
