एलआईसी के शतकवीर अभिकर्ता बने तौसीफ अहमद
1 min readअयोध्या

भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा अयोध्या में कार्यरत शाहगंज निवासी अभिकर्ता तौसीफ अहमद ने वित्तीय वर्ष 2024 में 100 से अधिक बीमा करके शतकवीर अभिकर्ता होने का गौरव प्राप्त किया। तौसीफ अहमद की इस उपलब्धि पर अयोध्या शाखा के चीफ मैनेजर वीके थपलियाल,ब्रांच मैनेजर सैयद ज़ैदी तथा विकास अधिकारी अतुल कुमार ने शाखा कार्यालय में तौसीफ अहमद को सम्मानित करते हुए बुके भेंट किया और शतकवीर बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। बेहद सरल एवं हंसमुख स्वभाव के धनी तौसीफ अहमद की इस उपलब्धि पर क्षेत्र वासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से बख्तियार खान,ग्राम प्रधान लल्लन दूबे,मोहम्मद साबिर खान,शिवपूजन पांडेय,मुख्तार खान,रामतीरथ रावत,तारिक खान,वकार अहमद समेत कई अन्य शामिल रहे।
