ब्लाक मुख्यालय अमानीगंज में ड्यूटी से गैर हाजिर मिले ए.डी.ओ पंचायत
1 min readमिल्कीपुर/अयोध्या।

अयोध्या जनपद के विकासखण्ड अमानीगंज में ए.डी.ओ पंचायत के गैर हाजिर होने का मामला प्रकाश में आया है, वही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब भी प्रार्थना पत्र देने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर आते हैं तब तब ए.डी.ओ पंचायत की कुर्सी खाली रहती है
अमानीगंज विकास खण्ड के बकचुना गाँव के निवासी दया नाथ शुक्ल नल और नाली के मरम्मत करने की शिकायत लेकर एडीओ पंचायत के पास गये थे लेकिन वहाँ से मायूस हो कर लौट आये वही ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि आए दिन ए.डी.ओ पंचायत सिद्धार्थ शंकर पांडे के द्वारा बगैर छुट्टी लिए लखनऊ की ओर प्रस्थान करते रहते हैं जबकि शासनादेश के मुताबिक सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक ड्यूटी रहती है। और इस समय सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि अधिकारी व कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी फिर भी ए.डी.ओ पंचायत अमानीगंज शासनादेश को ताक पर रखकर लगातार लखनऊ रवाना हो रहे हैं। शिकायतकर्ता के फोन करने पर ए.डी.ओ पंचायत सिद्धार्थ शंकर पांडे ने बताया अभी हम क्षेत्र में हैं फिर किसी दिन मुलाकात करेंगे जबकि शिकायतकर्ता ने ए.डी.ओ पंचायत के आवास पर जाकर देखा तो कमरे से बाहर निकल कर गाड़ी में बैठे और सूत्रों की माने तो लखनऊ के लिए रवाना हो गए जिसका जीता जागता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
