March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

1 min read
Spread the love

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम,परिजनों में मचा कोहराम।

परसपुर,गोण्डा। थाना परसपुर क्षेत्र के चरहुंआ सिताबी पुरवा मोड़ पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे सुखराम तिवारी चरहुंआ के रहने वाले राधेश्याम तिवारी उम्र करीब 69 वर्ष शनिवार को साइकिल से बेलसर बाजार स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले घर के बच्चों को टिफिन देने गए थे। टिफिन देकर वापस लौटते समय वह अपने घर के करीब पहुंचकर सड़क पार कर रहे थे,इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए‌। परिवार के लोग उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र महेश कुमार तिवारी ने पुलिस को कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *