पशु चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, हुई शिकायत
1 min readकर्नलगंज,गोण्डा।
स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय वर्तमान में कई गंभीर आरोपों के घेरे में है। क्षेत्र के एक पशुपालक द्वारा कर्नलगंज पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सक, कंपाउंडर सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराकर न्यायोचित करने की मांग की है।
रामकेवल पुत्र राम कुबेर निवासी दिनारी (दूबे पुरवा) पोस्ट उसरेर थाना कर्नलगंज ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई आनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि दिनांक 02.01.2024 को पशु डाक्टरों का कैम्प लगा था। जिसमें उसकी पड़िया जिसके पेट में चार महीने का बच्चा था,उसे कर्नलगंज पशु चिकित्सालय के डाक्टर अतुल सिंह और उनके साथ अन्य सात डाक्टरों द्वारा जांच करने के उपरांत बताया कि पड़िया को कोई बच्चा नहीं है व गरम वाली सुंई लगाना पड़ेगा। उनके साथ मौजूद विनोद कंपाउंडर पंड़िया को गरम वाली सुंई लगा दिए। जिससे 04.01.2024 को पड़िया को बच्चा गिर गया और पड़िया की हालत भी बहुत खराब है। इससे वह काफी परेशान है।पीड़ित ने उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कराकर न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है।

