अपने शरीर की चमड़ी से अपनी मां के लिए बनवाया चरण पादुका
1 min readउज्जैन
रामायण पढ़कर नामी अपराधी का ऐसा हृदय परिवर्तन हुआ कि उसने अपने शरीर की चमड़ी से अपनी मां के लिए चरण पादुका बनवा दीं. जब मां को यह अनूठा उपहार मिला तो वह भावुक हो गईं. इस दौरान दोनों मां-बेटे की आंखों से आंसुओं की धार बह निकली. उज्जैन के रौनक गुर्जर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे हैं, कई साल जेल में भी रह चुके हैं. रामायण पढ़नी शुरु की, तो मन ऐसा बदला कि अपराध की दुनिया से नाता टूट गया. रौनक ने अपनी जांघों की चमड़ी से मां के लिए चरण पादुका बनवाई. रौनक ने घर के पास ही भागवत कथा का आयोजन किया और अपनी चमड़ी से बनी चरण पादुका मां को भेंट की. यह देख रौनक की मां भावुक हो गईं और दोनों मां-बेटे गले लगकर रो पड़े।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
