February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ भदोही की टीम -जिलाध्यक्ष प्रीति मौर्य के साथ -जेठूपुर की शिक्षिका रूपा के आवास पहुँचकर -उनके पति की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर व्यक्त किया अपनी शोक संवेदना-#

1 min read
Spread the love

वाराणसी-

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद भदोही जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीती मौर्या की टीम जेठूपुर की शिक्षिका रूपा के आवास (बनारस )पर पहुंचकर, उनके दुख को साझा करते हुए,उन्हें पूरा विश्वास दिलाया कि, हम सभी आपके साथ हैं, और जो भी सरकार से मांग है, उसे पूरा कराने में हर संभव मदद करेंगे। उनका दुख देखकर मन पूरी तरह से द्रवित हो गया, उनकी प्यारी सी अबोध बिटिया को देखकर मन भावुक हो गया। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि, रूपा एवं उनके घर वालों को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करें। जनपद भदोही की शिक्षिका रूपा के पति धर्मेंद्र कुमार को, सुरक्षा कर्मी ने मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी, इसके उपरांत हमारी छोटी सी टीम उनके आवास पर पहुंच कर, शिक्षिका के प्रति सहानुभूति एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उनकी बातें सुनकर मन इतना द्रवित हो गया, और वहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारी नि:शब्द रह गई।
ईश्वर कभी भी किसी की जिंदगी में ऐसा दिन ना दिखाएं। महिला शिक्षक संघ जनपद भदोही की टीम की तरफ से ईश्वर सम्मानित शिक्षक धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मेरे साथ जनपद संगठन मंत्री साधना यादव, मीडिया प्रभारी अनीता पाल, कोषाध्यक्ष तबस्सुम बानो, औराई ब्लॉक अध्यक्ष, एवं औराई ब्लॉक की पदाधिकारी सुमन वर्मा, मायाबिंद, नीरज कुमारी, प्रियंका आदि मौजूद रही।

खबर-अनीता पाल. मीडिया प्रभारी. उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ. भदोही की कलम से..

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *