February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में जमकर खेली होली

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

सत्रावसान पूर्व वार्षिक परीक्षा के उपरान्त गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में जमकर होली खेली। प्रशासनिक अधिकारी प्रभा शंकर शुक्ल के दिशा निर्देशन में प्रधानाचार्या शिखा दूबे की देख रेख में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के गीतों पर डांस करते हुए माहौल को बहुरंगी कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि होली पर्व पूरे समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ साथ समाज से ऊंच नीच की भावना को नष्ट करता है इसलिए ऐसे पर्वों का साथ मिलकर जमकर उल्लास मनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों का विशेष खयाल रखने की भी नसीहत दी। उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने होली के साथ साथ 1 अप्रैल से नये सत्र की शुभकामनाएं प्रेषित की।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *