लोकसभा चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण दिए निर्देश
1 min readफरुखाबाद

आज दिनांक 22 मार्च 2024 को भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज और भारतीय पाठशाला महाविद्यालय लोहाई रोड फर्रुखाबाद के बूथ पर एसडीएम श्री गजराज सिंह ने निरीक्षण किया जिसमें बुथ पर बने हुए अन्य बुथ जो नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिखा हुआ था उनको तत्काल में पुताई करवाने के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए तथा उनको यह भी निर्देश दिया गया कि 2 घंटे में अगर बुथो पर बने हुए अन्य बुथ की पुताई नहीं हुई तो वह एसडीएम सदर को उनके नंबर पर जानकारी दें जिसे की बुथ पर बने हुए अन्य बुथ है जो नगर पालिका परिषद के चुनाव के बने हुए हैं उनको पुताई करवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा सके और बुथ पर पुताई आदि व्यवस्था सही की जा सके।
योगेश कुमार ब्यूरो
