March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्वश्रेष्ठ मौसम वैज्ञानिक पुरस्कार से श्री कृष्ण मिश्रा को किया सम्मानित

1 min read
Spread the love


केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मौसम वैज्ञानिक को किया विभूषित
मिल्कीपुर अयोध्या
जनपद के मिल्कीपुर तहसील के खड़भाडिया गांव निवासी श्री कृष्णा मिश्रा को वर्ष 2023 का सर्वश्रेष्ठ मौसम वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
खड़भड़िया, मिल्कीपुर, अयोध्या निवासी श्री शिव प्रताप मिश्रा के पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्हें दिनांक 22 मार्च 2024 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन दिवस के अवसर पर महिका हॉल, पृथ्वी भवन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, लोदी रोड, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में वर्ष 2023 के ‘सर्वश्रष्ठ मौसम वैज्ञानिक’ के पुरुस्कार से विभूषित किया गया।
उन्हें यह पुरस्कार पृथ्वी विज्ञान एवं खाद्य संस्करण मंत्री श्री किरण रिजिजू द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ एम रविचंद्रन एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा भी उपस्थित थे ।
श्री के पिता श्री शिव प्रताप मिश्र हरियाणा सरकार में कार्यरत थे श्री कृष्णा मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा मिल्कीपुर से ही हुई बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमएससी की परीक्षा में टॉप किया ज्ञात हो कि श्री मिश्र इससे पहले गृह मंत्रालय और एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत है बाद में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की इस पुरस्कार से क्षेत्र में खुशी की लहर है श्री मिश्रा के पैतृक गांव पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *