जल जीवन मिशन के तहत बन रही मिनी पम्प की बाउन्ड्री वाल मे पीले ईंटों एवं घटिया सामग्री का प्रयोग
1 min readअयोध्या अमानीगंज


विकास खंड अमानीगंज के करिया का पूरा चौराहा मजरे कोटिया के पास जल जीवन मिशन के तहत बन रही मिनी पम्प की बाउन्ड्री वाल मे पीले ईंटों एवं घटिया क्वालिटी के मिक्चर का किया जा रहा प्रयोग। ग्राम प्रधान कोटिया गंगा प्रसाद यादव ने मामले को संज्ञान में लेकर दिखाई गंभीरता , मीडिया ब्रीफिंग के साथ दिया मुख्यमंत्री,एक्स ई एन एवं विभिन्न अधिकारियों को पत्र। ज्ञात हो कि अभी इससे पहले इसी योजना में मेन पम्प के टैंक निर्माण में भी प्रधान ने ठेकेदार के खिलाफ मीडिया ब्रीफिंग करायी थी जिसके बाद ठेकेदार ने तुरंत प्रधान से सम्पर्क कर माफी मांगी और गुणवत्ता परक कार्य कराया था। ग्राम प्रधान ने मीडिया को बताया कि हम जनता के सेवक हैं और अपनी ग्राम सभा में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे, गुणवत्ता परक कार्य के लिए हम संकल्प बद्ध हैं।
