कच्ची शराब बनाते समय 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार व 20 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण व लहन मौके से किया बरामद
1 min readअयोध्या
थाना पटरंगा जनपद अयोध्या पुलिस ने कच्ची शराब बनाते समय 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार व 20 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण मय लहन मौके से किया बरामद
श्री राजकरन नय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा होली त्योहार के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अयोध्या श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री आशीष निगम के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पटरंगा श्री ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 मदन पाल मय पुलिस फोर्स के द्वारा दिनांक 22/03/2024 को मुखविर की सूचना के आधार पर ग्राम पासिनपुरवा मजरे खण्डपिपरा थाना पटरंगा मे अभियुक्त 1. राम समोखन पुत्र राजाराम के घर से अभियुक्त 2. सोहनलाल पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम शहवाजचक थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को कच्ची देशी शराब बनाते समय गिरफ्तार किया गया है । मौके पर से लगभग एक कुन्तल लहन,20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण एक अदद एल्यूमिनियम का पतीला एक अदद मिट्टी का मटका छेद युक्त व एक अदद प्लास्टिक का नली व एक अदद स्टील का कलशा आदि की बरामदगी कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

- राम समोखन पुत्र राजाराम ग्राम पासिनपुरवा मजरे खण्डपिपरा थाना पटरंगा अयोध्या
- सोहनलाल पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम शहवाजचक थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण- 1.लहन एक कुन्तल 2. कच्ची शराब 20 लीटर 3.एक अदद एल्यूमिनियम का पतीला 4.एक अदद मिट्टी का मटका छेद युक्त 5. एक अदद प्लास्टिक का पाइप 6. एक अदद स्टील का कलशा
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 मदन पाल थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पाल थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
3.प्रशिक्षु म0उ0नि0 प्रतीक्षा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
4.का0 अनिल कुमार थाना पटरंगा अयोध्या - का0 सुनील कुमार पटेल थाना पटरंगा अयोध्या
