February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर में तीन गंभीर घायल,दो की मौत

1 min read
Spread the love

घने कोहरे के चलते हुआ हादसा, बोलेरो के उड़े परखच्चे।

गोण्डा। घने कोहरे के चलते ट्रक और बोलेरो आपस में टकरा गए जिससे हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया,जबकि तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
गुरुवार की भोर में गोंडा जनपद के अन्तर्गत कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डायल 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बोलेरो सवार लोग श्रावस्ती जिले से अयोध्या रामलला के दर्शन हेतु जा रहे थे तभी कौड़िया थानाक्षेत्र अन्तर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर आर्यनगर के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बोलेरो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर कौड़िया पुलिस ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को डायल 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल गोंडा भिजवाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी है। इस घटना के संबंध में कौड़िया थानाध्यक्ष ने दूरभाष पर बताया कि सूचना मिलते ही घायलों को डायल 108 के जरिए इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है,वहीं मौके से ट्रक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *