February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आपसी विवाद में दंपती ने खाया था विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

1 min read
Spread the love

अमानीगंज अयोध्या
खण्डासा थाना क्षेत्र के पल्लेपार ओरवा गांव में आपसी विवाद के कारण नव दंपती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।वहीं पति का मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मेद्र पुत्र मनोज उम्र 24 वर्ष का मार्च 23 में रौनाही थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा ड्योढ़ी निवासी सुनीता के साथ विवाह हुआ था।धर्मेंद्र रोजगार के सिलसिले से सूरत में रहता था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह अपने घर आया था। 22 जनवरी की शाम दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसके बाद धर्मेंद्र ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।आनन-फानन में जब-तक लोग धर्मेन्द्र को अस्पताल भर्ती कराते पत्नी ने भी वही विषाक्त पदार्थ खा लिया। पत्नी सुनीता की 23 जनवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पत्नी की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *