October 18, 2024

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भगवान श्री राम मंदिर से प्राप्त पूजित अक्षत वितरण भव्य शोभायात्रा

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राम की भक्ति से वातावरण आच्छादित हो रहा है। चारों ओर हर्ष का माहौल दिख रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा हेतु जनभागीदारी को साथ लेते हुए मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा व संघ परिवार ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य रूप दे रहे हे इसी श्रृंखला में विगत 1 जनवरी से प्रारंभ हुए अक्षत वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को मसौधा खंड के मुमताजनगर गांव से दरबागंज तक मातृ शक्ति द्वारा कलश शोभायात्रा आयोजित हुआ।
मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा तिवारी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मसौधा के नेतृत्व में पूरे बाजार में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई बच्चों को लेकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से शोभा यात्रा में सहभागिता की।
इस दौरान बाजार के प्रत्येक गली और मोहल्ले में जाकर पूजित अच्छत और पत्रक प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की छेत्र प्रचारिका शशि जी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारे पूर्वज ने जो सपना देखा था वह सपना असंख्य वर्षों पश्वात साकार हो रहा है
मगंल मूरति फाउंडेशन महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रद्धा तिवारी ने कहा भगवान राम की धारा अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बनाना प्रत्येक सनातनी का सपना था। आगामी 22 जनवरी को प्रमाण प्रतिष्ठा उपरांत मंदिर साकार रूप लेने लगा। राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका अनामिका त्रिपाठी ने कहा 22 जनवरी को प्राप्त प्रतिष्ठा उपरांत प्रत्येक घर में उत्सव बनेगा भगवान राम को समर्पित दीपक जलाएंगे।
इस अवसर पर मगंल मूरति फाउंडेशन अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी,जिला प्रचारक राजेश,रत्नेश तिवारी, दीपाका तिवारी,सरला तिवारी, किरन तिवारी रूपा पाठक,आदित्य तिवारी, वैष्नवी गुप्ता,सोनम दूबे,रिया तिवारी,रिद्धि तिवारी,सिद्धि तिवारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *