February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत अनथुवा बाँदा मे हुआ शानदार स्वागत-ग्रामीणों मे दिखा मोदी की गांरटी का विशेष आकर्षण

1 min read
Spread the love

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत अनथुवा बाॅंदा में हुआ शानदार स्वागत- ग्रामीणों में दिखा मोदी की गारंटी का विशेष आकर्षण

अनथुवा बाॅंदा, 13 जनवरी
ग्राम पंचायत अनथुवा बाॅंदा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बाॅंदा चित्रकूट आर के सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह समर्पण तथा अंग वस्त्र पहनाकर ग्राम प्रधान डा० अनूप सिंह तथा प्रजीत सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जो भी सुपात्र लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये हैं वे आगे आयें क्योंकि आज सरकार आपके द्वार स्वयं आई है। इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी एवं मुख्य अतिथि सांसद आर के सिंह पटेल ने सभी का आह्वान किया कि आप सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाऐं।कार्यक्रम का सफल संचालन डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव केदारनाथ कुशवाहा ने किया।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *