गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कर्नलगंज में प्रतियोगी परीक्षा का होगा आयोजन
1 min readबालवीर दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनेगा शहीदी दिवस
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कर्नलगंज में प्रतियोगी परीक्षा का होगा आयोजन।
कर्नलगंज,गोण्डा।
गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहबजादों के शहीदी दिवस को बालवीर दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु सिंह सभा कमेटी कर्नलगंज के प्रधान सरदार हरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि निजी एवं सरकारी स्कूलों से 500 छात्र-छात्राएं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कर्नलगंज में 25 दिसंबर को लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया जायेगा। प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 28 दिसंबर को जारी किया जायेगा।

