*सिमौनी धाम मे आयोजित जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचकारी फाईनल मे स्टेडियम बाँदा विजेता तथा ग्रामीण क्षेत्र की टीम छोटी बडोखर बनी उपविजेता*
1 min readसिमौनी धाम में आयोजित जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के रोमांचकारी फाईनल में स्टेडियम बाॅंदा विजेता तथा ग्रामीण क्षेत्र की टीम छोटी बड़ोखर बनी उपविजेता
सिमौनी धाम, बाॅंदा, 17 दिसम्बर
श्री श्री 1008 अवधूत महराज जी के आशीर्वाद से सिमौनी धाम बबेरू में आयोजित प्रसिद्ध विशाल मेले के समापन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वालीबॉल फाईनल का मुकाबला स्टेडियम बाॅंदा तथा छोटी बड़ोखर के मध्य दर्शकों से खचाखच भरे वातावरण में हुआ। आज के मुख्य अतिथि सात बार के सीनियर नेशनल प्लेयर एवं पूर्व अभियोजन अधिकारी शिवकरन सिंह रहे। आपने डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खाॅं के साथ दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। फाईनल मुकाबले का पहला तथा दूसरा सेट स्टेडियम बाॅंदा ने 25-20 , 25-20 से जीता किंतु तीसरे सेट में छोटी बड़ोखर के नवोदित खिलाड़ियों शिवम दुबे, संदीप सिंह तथा अमित सिंह एवं शिव प्रताप सिंह चंदेल के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत पलटवार करते हुये 25-16 से अपने नाम कर लिया। अब चौथा सेट और भी कशमकश भरा हो गया, जिसमें एक समय छोटी बड़ोखर के खिलाड़ियों ने अच्छी खासी बढ़त बनाते हुये दर्शकों को और भी अधिक रोमांचित कर दिया, लेकिन शीघ्र ही स्टेडियम बाॅंदा के हिमांशु, सत्यम, आदर्श, बलिराम एवं सूर्या के जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुये छोटी बड़ोखर के दूसरी बार सिमौनी धाम के वालीबॉल खिताब जीतने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मैच में मुख्य रैफरी का दायित्व जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता जी एवं अभिषेक कुमार ने निभाया। मैच की कमेंटरी एवं कुशल संचालन का दायित्व जिला ओलंपिक ऐसोसिएशन के सचिव डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन ने निभाया। समापन अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि शिवकरन सिंह, उपजिलाधिकारी / जिला क्रीड़ा अधिकारी इरफानउल्ला खाॅं, एसडीएम सत्यप्रकाश, एसडीएम लालबहादुर यादव, एसडीएम बबेरू नमन मेहता के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार संतोष यादव, सुरेन्द्र सिंह आदि ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर निर्णायकों शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, अभिषेक कुमार तथा कमेंटरेटर डा० इन्द्र वीर सिंह जादौन को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अंत में उप क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने सभी का आभार प्रकट किया।




उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
