February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

97 वें बलिदान दिवस पर याद किये गये अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी,मची रही अफरा तफरी

1 min read
Spread the love

97 वें बलिदान दिवस पर याद किये गये अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी,मची रही अफरा तफरी

जेल परिसर में हवन व शांति पाठ के समय भी नहीं दिखे जिले के डीएम व एसपी

गोण्डा। शहीदों की चिताओं पर लगेगें हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा’’ के संकल्प के साथ स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी जी के 97 वें बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कारागार में आर्य समाज द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन एवं शांति पाठ सम्पन्न कराया गया। हवन समाप्त होने के बाद थोड़ी देर के लिए मंडलायुक्त दिखाई पड़े लेकिन जिलाधिकारी नेहा शर्मा और जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल नही दिखे। लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस पर अमर शहीद को बतौर मुख्य अतिथि आयुक्त, देवीपाटन मंडल तथा गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा समाजसेवियों द्वारा श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। जिला कारागार में हवन-पूजन करने के उपरान्त एडीएम, एएसपी, सीआरओ, नगर मजिस्ट्रेट,सीओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल परिसर में लाहिड़ी जी के बलिदान स्थल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनकी शहादत को याद किया। अमर शहीद लाहिड़ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त लाहिड़ी जी को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। श्रद्धांजलि सभा एवं सलामी के उपरान्त आयोजित समारोह में सर्वधर्म समभाव के तहत सभी धर्मों के धर्म गुरूओं द्वारा शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर लाहिड़ी जी के जीवन एवं बलिदान पर प्रकाश डालते हुए अपर जिलाधिकारी ने अमर शहीद लाहिड़ी जी के अन्तिम वाक्य ‘‘मैं मरने नहीं जा रहा, अपितु आजाद भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूं’’ दोेहराते हुए कहा कि लाहिड़ी जी का जीवन राष्ट्र प्रेम का एक जीवन्त उदाहरण है। हम सबको उनसे प्रेरणा लेते हुए देश हित के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए,यही लाहिड़ी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि लाहिड़ी जी जैसे व्यक्तित्व और सच्चे राष्ट्र भक्तों के बलिदानों के कारण ही हम सब भारतीय आज आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सबको निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए और आजादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान करना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की दास्तां से मुक्ति दिलाने के लिए 26 वर्ष की उम्र में अपने देश के लिए फांसी के फंदे को हंसते हुए चूमने वाले अमर शहीद लाहिड़ी जी का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है। समारोह के दौरान एडीएम तथा एएसपी व अन्य अधिकारियों द्वारा लाहिड़ी उद्यान परिसर में पौधरोपण भी किया गया।आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य सहित अन्य सेनानियों के परिजनों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों एवं अन्य लोगों सहित अन्य स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन जेल अधीक्षक द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, एएसपी शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा सुशील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, जेल अधीक्षक व जेल प्रशासन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी झंझरी, समाजसेवी धर्मवीर आर्य, आर्य समाज सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं अन्य अधिकारीगण व जनसामान्य के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *