February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कप्तान अंकित मित्तल का तबादला,विनीत जायसवाल को मिली कमान

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अंकित मित्तल का शासन ने देर रात स्थानांतरण कर दिया है। उन्हे आरटीसी चुनार मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है। जिले में करीब साढ़े पांच माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की जगह अब 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल को जिले की कमान सौंपी गई है।
बता दें कि जिले के नये पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। अब उन्हें जिले का एसपी बनाया गया है। कंप्यूटर साइंस में बीटेक पास विनीत जायसवाल आईपीएस बनने से पहले इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर रह चुके हैं। विनीत जायसवाल की गिनती तेज तर्रार पुलिस अफसर अफसरों में होती है और उन्हें शामली जनपद में बतौर पुलिस अधीक्षक पहली तैनाती मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *