पुलिस प्रशासन के द्वारा पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का एहसास
1 min readपैदल गश्त निकालकर सुरक्षा का एहसास कराया
मिल्कीपुर (अयोध्या)। थाना इनायतनगर की प्रमुख बाजारों में से एक बारुन बाजार में एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त किया।अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत एसपी ग्रामीण ने अपने अधीनस्थों को अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का निर्देश दिया तथा पैदल गश्त के माध्यम से व्यापारियों तथा क्षेत्र वासियों को सुरक्षा का एहसास भी कराया।
गश्त में एसपी ग्रामीण के साथ-साथ कोतवाल इनायतनगर संदीप कुमार सिंह,चौकी प्रभारी बारुन बाजार उमेश कुमार वर्मा,समीर रंजन समेत थाना इनायतनगर की पुलिस फोर्स शामिल रही।
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

