February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जन चौपाल में लाभार्थियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत तरमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवास की चाभी, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र सौंप गए। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव की अगुवाई में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाअध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा शामिल हुए।कार्यक्रम में जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ ग्राम पंचायत के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी, 25 परिवारों को आयुष्मान कार्ड का वितरण,छोटे बच्चों को अन्नप्राशन,व्यक्तिगत शौचालय,किसान सम्मान निधि आदि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरविंद कुमार सिंह तथा संचालन गौतम वर्मा ने किया।कार्यक्रम मे एडीओ एजी राम सुभाय,आपूर्ति विभाग के एआरओ शैलेंद्र प्रताप शुक्ला,प्रधान प्रतिनिधि श्याम लाल चौरसिया,पंचायत सचिव अतुल सिंह, लेखपाल सुरभि चतुर्वेदी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार श्रीवास्तव,जगदंबा पांडेय,पंचायत सहायक सबीना बानो,रोजगार सेवक महेश चौरसिया,एएनएम श्रुति राय,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह,अशोक पांडेय,घनश्याम सिंह, मुमताज अहमद,राजकुमार तिवारी,जगदीश प्रसाद,शिवराम यादव,साहब दीन,मोहम्मद सरवर,सरोज विंद,विपिन कुमार,विजय कुमार,विजय लक्ष्मी सिंह,फुलमना,पंकज त्रिपाठी, सालिकराम,विद्यावती,जितेंद्र यादव, कलावती,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता जायसवाल,आशा बहू पूनम,आशा यादव, समूह सखी प्रतिज्ञा यादव,राजेंद्र कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *