अयोध्या महोत्सव की आमंत्रण यात्रा का दर्जनों जगह स्वागत
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

अयोध्या जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को अपने मंच के माध्यम से संजोकर चलने वाले अयोध्या महोत्सव को इस बार आयोजकों द्वारा जिले के प्रत्येक घर से जोड़ने के लक्ष्य को लेकर अयोध्या जिले के ग्रामीण अंचलों में वृहद आमंत्रण यात्रा निकाली गई।रविवार को अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई आमंत्रण यात्रा अयोध्या गुलाबबाड़ी से निकलकर चौक,अवध विश्वविद्यालय,भरतकुंड,बीकापुर, खजुरहट, हैरिंगटनगंज,मिल्कीपुर,कुमारगंज,बहादुरगंज,अमानीगंजअमरगंज,कलुआमऊ, इनातनगर,कुचेरा,खिहारन,रानी बाजार होते हुए मऊ शिवाला में संपन्न हुई।खिहारन चौराहा पर ग्राम प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में अयोध्या महोत्सव की आमंत्रण यात्रा निकाल रहे पदाधिकारी हरीश श्रीवास्तव,महेश ओझा,अरुण द्विवेदी आदि का जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू,लल्लन दूबे,मुकेश पंडित,विवेक पांडेय,लक्ष्मी शरण कसौधन,इंद्रजीत बीडीसी,लाल बहादुर पाठक समेत सैकड़ो की संख्या में लोग रहे शामिल रहे।
