February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तमंचा से फायर कर दो व्यक्तियों को घायल करने वाले अभियुक्त पर पुलिस ने बीस हजार का इनाम किया घोषित

1 min read
Spread the love


बांदा

जनपद के थाना अतर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुजवनपुरवा में तमंचा से फायर कर दो व्यक्तियों को घायल करने वाले अभियुक्त पर बीस हजार का इनाम किया गया घोषित।
विवरण- थाना अतर्रा जनपद बादा में पंजीकृत मु0अ0सं0 411/2023 धारा 307/504 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट जो दिनांक 16.12.2023 को पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त धीरेन्द्र उर्फ रिंकू त्रिपाठी पुत्र स्व० वेंकटेश नारायण त्रिपाठी उर्फ छलिया नि० बजरंग नगर सुलक थोक कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा उम्र करीब 42 वर्ष जो अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही निरन्तर भागा हुआ है। काफी प्रयासों के बाद भी इसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु इस पर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा दिनांक 17.12.2023 को 20,000 रूपये की धनराशि का पुरस्कार घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *