बस स्टाप के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव,मचा हड़कंप
1 min readबस स्टाप के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव,मचा हड़कंप
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की विधिक कार्यवाही।
कर्नलगंज, गोण्डा।

तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज बस स्टॉप चौराहे के निकट शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में दिखने के बाद हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय तहसील व कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कर्नलगंज में शनिवार की सुबह गोण्डा- लखनऊ मार्ग स्थित बस स्टॉप चौराहे से कुछ ही दूरी पर नाले में एक व्यक्ति का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी आशीष वर्मा ने कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ऐजाज अहमद सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने लोगों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व अन्य विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक का नाम विजय कुमार उर्फ बब्बू 42 वर्ष पुत्र राजबक्श सिंह निवासी गंधर्व पुरवा (भंभुआ) बताया जा रहा है,जो स्थानीय बस स्टॉप पर कुछ वर्षो से बस पर रहकर मजदूरी मेहनत करता था। घटना की सूचना पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
