September 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

FLN आधारित प्रशिक्षण से शिक्षकों की समझ हो रही बेहतर, गतिविधियों के माध्यम से सीखने पर जोर

1 min read
Spread the love



बरौला, अलीगढ़।

विकास खंड जवां में संचालित एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) आधारित प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी और रोचक साबित हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता पूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों की विषयवस्तु पर समझ लगातार बेहतर हो रही है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों के प्रारंभिक भाषा एवं गणितीय कौशल को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी दी जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय बरौला, ब्लॉक जवां के प्रधानाध्यापक श्री अरविन्द कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान अपने समूह की गतिविधि प्रस्तुत की। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को सरल, सहज और प्रभावी ढंग से सीखने के लिए प्रेरित करने के विभिन्न तरीकों को साझा किया। उनकी प्रस्तुति को प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षकों ने सराहा।
एफएलएन प्रशिक्षण का संचालन एवं मार्गदर्शन एआरपी श्री नवीन कुमार एवं श्री अशोक कुमार बघेल द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के सफल संचालन में टेक्निकल टीम के श्री कालीचरण सिंह एवं श्री साजिद मतीन द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सहभागिता, समूह कार्य और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायक शिक्षा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *