मिल्कीपुर बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित
1 min readमिल्कीपुर।
विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के अंतर्गत मिल्कीपुर बाजार में हवाई बिल्डिंग परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राम सागर जायसवाल, अनन्तराम जायसवाल एवं अविनाश जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर राम सागर जायसवाल द्वारा लगभग 7,000 महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी प्राप्त कर महिलाओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम स्थल पर भव्य एवं भक्तिमय झांकियां सजाई गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं आकर्षक झांकियों का दर्शन कर आनंद लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलाएं एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

