February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का आज17 दिसंबर को मनाया जाएगा बलिदान दिवस

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी के 97वें बलिदान दिवस को मनाये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ की गई बैठक में अधिकारियों को दिये गये निर्देश के क्रम में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम की पूरी तैयारी व कार्यक्रम स्थल की रंगाई पुताई व साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। डीएम ने कहा कि काकोरी कांड के नायक राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को गोंडा जिला कारागार में 17 दिसंबर 1927 को फांसी दे दी गई थी।उनकी याद में 17 दिसंबर रविवार को जिला कारागार में हवन एवं शांति पाठ,स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति व अमर शहीद के जीवन से संबंधित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *