वाहनों को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जनों वाहनों का हुआ चालान 3 वाहन हुए सीज
1 min readकुरेभार/सुल्तानपुर

यातायात व कुरेभार पुलिस के संयुक्त अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान व तीन गाडि़यों को सीज किया गया।कुरेभार थाना अंतर्गत बाजार स्थित यातायात प्रभारी चन्द्रभान वर्मा व थानाध्यक्ष कुरेभार अमित कुमार मिश्रा के संयुक्त अभियान में वाहनों की चेकिंग की गई,जिसमें दो व चार चक्का तथा डग्गामार वाहनों की जांच में दर्जनों वाहन बगैर कागज,हेल्मेट व लांइसेंस पकडें गए,मौके पर पुलिस ने चालान काटे,जिन वाहनों के पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नही थे,उन्हें पुलिस ने सीज कर दिया।मौके पर यातायात मुख्य आरक्षी बेलाल अहमद,अरविंद यादव सहित गार्ड मौजूद रहे।यातायात पुलिस सूत्रों की माने तो अभियान लगातार थाना समस्त क्षेत्रों में चलाया जाएगा,साथ ही वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।यातायात पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा है की अपने वाहनों को तभी लेकर निकले जब वाहन के अभिलेख दुरुस्त हो,हेल्मेट,सीटबेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें,निर्धारित गति में ही चलें,चार चक्का वाहनों में काली फिल्म का उपयोग ना करें।
