डॉ भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
1 min read सुलतानपुर

डॉभीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर श्री सोमेन बर्मा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई
आज दिनांक 06.12.2023 को संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर, श्री सोमेन बर्मा द्वारा अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महोदय द्वारा अंबेडकर जी के समतापूर्ण समाज की परिकल्पना पर विचार कर उसे आत्मसात करने तथा अपने दृष्टिकोण में लागू करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
